Artificial Intelligence | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) के नाम से शायद ही कोई अनजान होगा। सिर्फ टेक की दुनिया में ही नहीं, इस चैटबॉट ने अपनी तमाम खूबियों से इंटरनेट की दुनिया पर कब्जा कर रखा है। हालांकि, तकनीक के इस शब्द को लेकर अभी भी कई लोगों के मन में कई दुविधाएं हैं।
अगर आप भी ChatGPT के बारे में ज्यादा नहीं जान पाए हैं तो यह लेख आपके लिए ही लिखा जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको ChatGPT की सभी बारीकियों को आसान भाषा में समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
ChatGPT क्या है?
चैटजीपीटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटबॉट है। ChatGPT आपके सभी प्रश्नों का उत्तर केवल खोज बॉक्स पर प्रश्न लिखकर देता है। गूगल सर्च से उलट इस चैटबॉट की खासियत है कि यह इंसानों की तरह सोचता है और उन्हीं की तरह सवालों के जवाब दे सकता है। चैटजीपीटी के साथ, आप किसी भी विषय पर एक इंसान की तरह बात कर सकते हैं।
किस कंपनी ने बनाया ChatGPT
इस चैटबॉट को पिछले साल नवंबर में पेश किया गया है। इसे पेश करने वाली कंपनी का नाम OpenAI है। यह एक स्टार्टअप टेक कंपनी है।
स्मार्टफ़ोन पर चैटजीपीटी का उपयोग करना
चैटजीपीटी का उपयोग स्मार्टफोन पर नहीं किया जा सकता है। अगर आप इसे प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर सर्च करने की कोशिश करते हैं, तो यहां केवल नकली ऐप ही मिलते हैं, क्योंकि अभी तक इस चैटबॉट का कोई आधिकारिक ऐप पेश नहीं किया गया है।
कैसे करें चैटजीपीटी का इस्तेमाल, जानें पूरा प्रोसेस
- इस चैटबॉट का इस्तेमाल ChatGPT की आधिकारिक वेबसाइट chat.openai.com पर किया जा सकता है। लेकिन हो सकता है।
- वेबसाइट पर साइन अप करने के बाद अकाउंट बनाना होगा।
- साइन अप करने के लिए आप https://chat.openai.com/auth/login पर जा सकते हैं।
- अकाउंट बनने के बाद अकाउंट को वेरिफाई करना होता है।
- इसके लिए आप ईमेल पर वेरिफिकेशन लिंक पर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
- अकाउंट बनने के बाद आप सर्च बार पर अपने सवाल पूछ सकते हैं।
- ज्ञात हो कि चैटजीपीटी का उपयोग मुफ्त में किया जा सकता है।
- हालांकि, बहुत जल्द कंपनी चैटबॉट के लिए प्रीमियम सर्विस ला सकती है।